News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अज्ञात कारण से लगी आग में 19 झोपड़ियां जलीं, तीन बकरियों की मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 21, 2023  |  5:54 PM

991 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अज्ञात कारण से लगी आग में 19 झोपड़ियां जलीं, तीन बकरियों की मौत WhatsApp
Responsive image
  • ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले पाया आग पर काबू

कुशीनगर। शुक्रवार को सुबह पौने दस बजे सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही के बंगरा दुमही (पश्चिम टोला) में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग के सम्पर्क में आने से एक गैस सिलेंडर फट गया और झोपड़ी में रखी बाइक के पेट्रोल से आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। घटना में डेढ़ दर्जन रिहायशी गैर रिहायशी झोपड़ियां, तीन सिलेंडर, एक बाइक जल गए। तीन गाएं झुलस गईं व तीन बकरियों के जलने से मृत्यु हो गई। फायर बिग्रेड पहुंचने के पूर्व ग्रामीणों ने पंपिग सेट चलाकर आग पर काबू पा लिया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

उक्त गांव निवासी संतोष के घर में अज्ञात कारण से लगी आग ने सुरेंद्र के घर में पकड़ लिया। जहां रखा सिलेंडर फट गया बाइक में भी आग लग गई। विकराल हुई आग अगल बगल के सभी झोपड़ियों में फैल गई। घटना में संतोष प्रसाद की चार रिहायशी झोपड़ियां, तीन बकरियां, ऊषा देवी पत्नी स्व पारस प्रसाद के की रिहायशी झोपड़ी व बेटी की शादी के लिए खरीदा सामान छठ्ठू प्रसाद की दो झोपड़ियां व गाय झुलस गई, फेंकू प्रसाद की गैर रिहायशी झोपड़ी, सुरेन्द्र प्रसाद की चार रिहायशी झोपड़ियां, बाइक, दो सिलेंडर, सिलाई मशीन, भुटेली प्रसाद दो रिहायशी झोपड़ियां जलीं व गाय झुलस गई।

योगेन्द्र यादव, बृजेश यादव व रामबली यादव की गैर रिहायशी झोपड़ियां, मनोज प्रसाद के पक्का मकान में खिड़की के रास्ते लगी आग में बेड, टीवी, पंखा, सिलाई मशीन, उमेश प्रसाद की दो रिहायशी झोपड़ी जल गई व गाय झुलस गई। इनके साथ पुनीत शर्मा व श्रीकांत की रिहायशी झोपड़ियां भी जलकर राख हो गए। सभी अग्निपीडितों के गृहस्थी के सामान, अनाज, बिसंतर आदि सबकुछ जलकर राख हो गए। उपनिरीक्षक शशांक राय, प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र राय, सचिव सुमन व लेखपाल मनीष प्रजापति मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने सहायता हेतु क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking