कुशीनगर। आज सोमवार को जिले के बुद्धा पार्क रविंद्र नगर धूस पडरौना में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त आयोजन की अध्यक्षता सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे, विशिष्ट अतिथि के रुप में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की उपस्थिति रहेगी । कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की भी उपस्थिति रहेगी।
विदित हो कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में आज कुशीनगर,गोरखपुर, महाराजगंज एवं देवरिया के कुल 2503 जोड़ों की शादी होगी। जिसमें कुशीनगर के 654, गोरखपुर 817, महाराजगंज 634, देवरिया के 398 जोड़े होंगे।
इस अवसर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, सांसद देवरिया रमापति राम त्रिपाठी, विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हाटा पवन केडिया, खड्डा जटा शंकर त्रिपाठी व फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधिगणो की भी उपस्थिति रहेगी।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…