News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कोर्ट के आदेश पर 450 लीटर शराब को किया गया नष्ट

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 2, 2023  |  7:48 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोर्ट के आदेश पर 450 लीटर शराब को किया गया नष्ट
  • नष्ट किए गए शराब की कुल क़ीमत लगभग 1 लाख 75 हजार रुपये
  • क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह की मौजूदगी में सैकड़ो लीटर शराब को किया गया नष्ट

कुशीनगर । एसपी धवल जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने मालखाने पर आबकारी अधिनियम के तहत बरामद की गयी अवैध शराबों को यथाशीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया था।जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह के नेतृत्व में औऱ प्रभारी निरीक्षक कसया डॉ आशुतोष तिवारी द्वारा थाना कसया पर वर्ष 2023 के दिनांक 27.07.2023 तक कुल 20 मुकदमो में 450 लीटर बरामद अवैध शराब को नष्ट कराने का आदेश प्राप्त किया गया था।

उक्त आदेश के अनुपालन में शनिवार को पर्यवेक्षण अधिकारी कुन्दन सिंह क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर व नवनीत त्रिपाठी पंचानन सहायक अभियोजन अधिकारी,प्रधानलिपिक कार्यालय सिविल जज (सी0डि0)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया कुशीनगर अमित कुमार श्रीवास्तव व डाँ आशुतोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक कसया व अन्य उ0नि0/विवेचकगण ,व0उ0नि0 हरेराम सिंह यादव,उ0नि0 प्रवीन्द राय, उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय हे0मो0 नागेन्द्र कुमार सिंह मालखाना प्रभारी , हे0मो0 चन्द्रजीत यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर व समस्त कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में थाना परिसर में गढ्ढा खुदवा कर माल को जेसीबी के माध्यम से कुल 20 मुकदमें में कुल 450 लीटर अवैध शराब (देशी,कच्ची इत्यादि) को गढ्डे में डलवाकर ऊपर से मिट्टी डालकर नष्ट करवाया गया। नष्ट किये गये कुल माल 20 मुकदमा तथा 450 लीटर शराब कुल कीमत लगभग 01.75 लाख रुपये है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking