News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : जनपद में 57.29 फीसदी पड़े मत…एडीजी गोरखपुर ने किया यूपी बिहार सीमा का निरीक्षण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 1, 2024  |  9:50 PM

193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : जनपद में 57.29 फीसदी पड़े मत…एडीजी गोरखपुर ने किया यूपी बिहार सीमा का निरीक्षण

कुशीनगर। सातवे और अंतिम चरण का मतदान शांति पूर्वक माहौल में सम्पन्न हो गया। मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरे दिन जिले में भ्रमण शील रहे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ,वही एडीजी गोरखपुर ने जिले के आधा दर्जन से ज्यादा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

अपने निर्धारित समय से सातवे और अंतिम चरण का मतदान सुबह सात शुरू हुआ। कुशीनगर जनपद में 57.29 फीसदी मतदान हुआ। पिछले 2019 लोकसभा चुनाव में 59.78 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि 2019 के मुकाबले ढाई फीसदी मतदान कम हुआ है।

जनपद के कोने कोने से शांति पूर्वक माहौल में मतदान संपन्न होने की खबर मिली है। वही मतदान शांति पूर्वक माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पूरे दिन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कुशीनगर जिले में भ्रमण शील रहे।

दोपहर में जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के एडीजी गोरखपुर ने उतर प्रदेश बिहार सीमा का निरीक्षण किया, और मातहत से सीमा के विषय में जानकारियां हासिल किए। निरीक्षण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षणी )अभिनव त्यागी,सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा,सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह,चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र उपस्थित रहे।

इस क्रम में एडीजी ने फाजिलनगर, कसया के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking