News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: रोटरी के निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प में 591 मरीज हुए लाभान्वित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 12, 2024  |  6:51 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रोटरी के निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प में 591 मरीज हुए लाभान्वित
  • निःशुल्क आवश्यक दवाईयाँ भी की गई वितरित।

कसया। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा सिनर्जी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर केयर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से रविवार को कसया स्थित निरंकारी इण्टर कॉलेज के परिसर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 591 मरीज लाभान्वित हुए।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

इस निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में 14 प्रतिष्ठित चिकित्सक शामिल रहे। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा सेवा दी गई। जिसमे डॉ. आलोक तिवारी, वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ. सौरभ मिश्रा, वरिष्ठ आंकोलॉजी एवं रक्त विकार विशेषज्ञ, डॉ. अंजली जैन, वरिष्ठ गायनी कैंसर सर्जन, डॉ. हर्षित मिश्रा, क्रिटिकल केयर फिजिसियन, डॉ. प्रतीक कुमार, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, डॉ. अग्रज मिश्रा, न्यूरो सर्जन, डॉ. तारिक अनवर, मैक्सलोफेसियल एवं ओरल सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ. एस. चंद्रा, जनरल लेप्रोस्कोपी सर्जन, डॉ. मधुलिका सिंह, एमबीबीएस एम.एस. गायनी, डॉ. उमरजमा, जनरल फिजिशियन, डॉ. शाहनिका यादव, डेंटल सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ. अभिप्रिया चौरसिया, स्त्री रोग, डॉ. पवन खरवार, हड्डी एवं जोड़ रोग सर्जन, डॉ. जेके पटेल, बीएचएमएस ने मरीजों की जांच एवं परामर्श देकर उनका ईलाज किया, तदुपरांत मरीजों को रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा निःशुल्क आवश्यक दवाईयाँ भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में बीपी, शुगर इत्यादि के टेस्ट की भी निःशुल्क सुविधा रही। रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से जनसाधारण के मन मे भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संचार होता है, प्रत्येक वर्ग के लोगों को प्रतिष्ठित चिकित्सकों से सलाह लेने और इलाज कराने का अवसर मिलता है।

अरहंत हॉस्पिटल, गोपी चाइल्ड केयर, शाम्भवी मेडिकल, कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक, डीएक्सएन के प्रतिनिधियों तथा निरंकारी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य ए.के. चौरसिया ने भी शिविर में सहयोगी भूमिका निभाई।रोटरी के सचिव अजय सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग हेतु सभी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक अंकुर तुलस्यान, निदेशक शंभू कुशवाहा, डॉ सुनील सिंह, डॉ पवन खरवार, महेंद्र तिवारी मोनू, इम्तियाज आलम, अश्वनी जायसवाल, डॉ. जेके पटेल, गोपीचंद कसौधन, हसमुद्दीन अंसारी, राजीव तिवारी, विनोद वर्मा, आनन्द जायसवाल, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, अमरेंद्र नारायण सिंह, राजाराम जायसवाल, कृष्णा मद्धेशिया, सरवरे आलम (छोटे), वरुण कुमार यादव, उमेश चंद जायसवाल, आदर्श शुक्ला, जितेन्द्र जायसवाल, शोभा राय एवं आदिल खान उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking