कसया/कुशीनगर । प्रो. राजा यादव मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट कुशीनगर के तत्वाधान में रविवार को कुशीनगर स्थित एक निजी होटल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेघावी छात्रों को ’डा. गीता यादव उत्कृष्ट पुरस्कार ’से सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी डा. मनोज कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ’छत्तीसगढ़ में सामाजिक तथा राष्ट्रीय जागृति का ऐतिहासिक अध्ययन का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्व.डा. गीता यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात बुद्ध बंदना और माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान शिक्षा, साहित्य, खेल, संगीत आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 प्रतिभागियों को संस्था के तरफ से सर्टिफिकेट, ’गीता ’व डा. राजा यादव मेमोरियल ट्रस्ट का लोगो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि सम्मान व प्रोत्साहन हमे अपने क्षेत्र में और अच्छा करने और आगे बढ़ने का प्रेणना देता है। आगे उन्होंने ने कहा कि –देश की आजादी के बाद हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। वर्तमान सरकार संविधान को बदलना चाहती है। अंग्रेजी हुकूमत के तरह शासन करना चाहती है। अगर 2024 में फिर सत्ता में आ गई तो चौराहे पर खड़े होकर बात करने के लिए भी सोचना पड़ेगा। दो सौ वर्ष तक हम गुलाम रहे हैं, फिर हमे गुलामी के जंजीरों में बांधने का प्रयास हो रहा है।
कुशीनगर विधान सभा प्रत्याशी रहें राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमे हमारे माता पिता ने जो जिम्मेदारी दी है उसमे हमे निरंतर प्रयास करके आगे बढ़ाना चाहिए। आपके कंधे पर परिवार समाज व देश का मान सम्मान टिका हुआ है। भाजपा सरकार में शिक्षा इतनी महंगी हो गई है कि आम गरीब के बच्चो का पढ़ना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व एम. एल. सी. राम अवध यादव, प्रदेश सचिव धर्मवीर गुप्ता सपा जिला अध्यक्ष सुकरुल्लाह अंसारी, शिक्षिका शालिनी कृष्ण राय, नसरीन, डा. प्रशुराम यादव ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए भंते महेंद्र ने कहा कि शिक्षा का दीप जलाना एक पुनीत कार्य है,डा. राजा यादव व डा. गीता यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में जो मशाल जलाया था।
उस मशाल को मनोज यादव जी आगे बढ़ा रहे इससे हर पुत्र को प्रेणना लेनी चाहिए।कार्यक्रम का संचालन मजीबुल्लाह राही और हीरालाल यादव ने किया। आभार व्यक्त डा. मनोज यादव ने किया। इस अवसर पर राधे यादव (कैप्टन एन सी सी)विकास यादव, सरिता यादव, विक्रमा यादव, मधु श्याम राय, एजाज अहमद, वाजिद अली, विनोद यादव, सुनील वर्मा, राजेंद्र यादव, भोला यादव, नीतीश यादव, विनायक यादव, श्रीराम यादव, जाकिर अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…