रामकोला/कुशीनगर । थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदी छपरा पूर्वी टोला में शनिवार की देर शाम को रसोई घर में भोजन के लिए गये 9 वर्षीय बालक को जहरीला सांप काट लिया। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जिन्दा होने की आशा में परिजनों ने रविवार को दिनभर उसका झाड़ फूंक करवाते रहे।शाम को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम- खोटही के हरदी छपरा पूर्वी टोला निवासी मनोज चौधरी का एकलौता पुत्र शिवम चौधरी उम्र 9 वर्ष शनिवार की शाम को अपने रसोई घर में भोजन के लिए गया। रसोई घर में उसे जहरीला सांप ने काट लिया। शिवम ने कीड़े काटने की बात अपनी माँ से कहा।जिसके कुछ समय बाद शिवम बेहोश हो गया। परिजन शिवम को तुरंत कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां से डाक्टरों ने शिवम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल पहुँचने के बाद शिवम को देखते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इसके बाद बेटे की जिन्दगी के लिए रविवार को दिनभर झाड़ फूंक कराने के लिए परिजन जगह-जगह दौड़ भाग करते रहे।लेकिन निराशा हाथ लगी।थक हार परिजन रविवार शाम को घर लौट आए।जानकारी होने पर घर पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवम की माता मीरा देवी एकलौते बेटे की मौत पर रोते-रोतेे बार- बार बेहोश हो जा रही थी।
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…