कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में स्थापित वृद्ध आश्रमों में निवासरत वृद्धजनों के लिए जो मानक एवं मापदंड निर्धारित किए गए हैं, उन्हीं मानक एवं मापदंडों के आधार पर किन्नर समुदाय के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे असहाय, गरीब, बेसहारा व अन्य सामाजिक कारणों से पीड़ित एवं जिनके परिजन भरण पोषण करने में असमर्थ हैं तथा ऐसे वरिष्ठ ट्रांसजेंडर (किन्नर) जो वृद्ध आश्रम में रहने के स्वयं इच्छुक हैं, को आश्रम में प्रवेशित/आवासित किए जाने हेतु शासनादेश निर्गत की गई है।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद कुशीनगर में वृद्धाश्रम का पता 10 शक्ति नगर, निकट लोहिया वाला पुल कसया, कुशीनगर में संचालित है। इस संदर्भ में अन्य जानकारी उक्त पते पर अथवा कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास भवन, रविंद्र नगर धूस से प्राप्त की जा सकती है।
मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…
हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…
सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…