News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: गन्ना लदी ट्रैक्टर व बाइक की भीडंत में एक युवक गम्भीर रुप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 23, 2021  |  7:08 PM

922 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: गन्ना लदी ट्रैक्टर व बाइक की भीडंत में एक युवक गम्भीर रुप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
  • गुरुवार दोपहर बाद हुई सड़क दुर्घटना

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- नेबुआ मार्ग पर मठियां व भुजौली खुर्द गांव के बीच गन्ना लदी ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल की भीडंत में बाइक सवार युवक दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल युवक को खड्डा सीएचसी पर भिजवाया जहां स्थिति गम्भीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

भुजौली बाजार की ओर से गन्ना लदी ट्रैक्टर- ट्राली खड्डा फैक्ट्री पर गन्ना गिराने जा रही थी की मठियां व भुजौली खुर्द के बीच सड़क पर बाइक सवार पशरमापुर निवासी जयगोविंद पुत्र रामजी 35 वर्ष की बाइक ट्रैक्टर से भीड़ गयी जिससे ट्रैक्टर का अगला पहिया मोटरसाइकिल पर ही चढ़ गया व दबकर सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पर एस आई पीके सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां स्थिति गम्भीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking