News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दौड़ लगाने गए एक युवक की हार्ट अटैक से मौत

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Apr 1, 2024  |  5:20 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दौड़ लगाने गए एक युवक की हार्ट अटैक से मौत WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम खोठ्ठा के बड़हरिया टोला निवासी एक युवक की दौड़ लगाते समय हार्ड अटैक से मौत हो गई।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

मिली जानकारी के अनुसार श्यामू पुत्र स्व:रामसजन उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी खोट्ठा के बड़हरिया टोला थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर सोमवार की सुबह 4 बजे घर से सुभाष इटर कालेज बेदूपार के खेल मैदान में दौड़ लगाने के लिए गया था।जहां दौड़ लगाते समय अचानक श्यामू को हार्ड अटैक आ गया और वहीं जमीन पर अचेत अवस्था में गिर पड़ा वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना श्यामू के परिजनों की दी। सूचना पर उसकी मां इन्द्रवती देवी लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में उसके इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।श्यामू की मां इन्द्रवती देवी के अनुसार मृतक बीते छः मार्च को लखनऊ से एस एसी जीडी का परीक्षा देकर गांव लौटा था।और उसी दिन से नौकरी के प्रयास में दौड़ लगा रहा था। ग्रामीण के अनुसार मृतक श्यामू नौकरी के प्रयास में वर्ष 2016 मे भी दौड़ लगा रहा था।बीच में निराश हो कर दौड़ लगाना छोड़ दिया था।

मृतक श्यामू की पत्नी आरती देवी अपने मायके गई थी घटना की सूचना मिलते ही अपने 4 साल के बेटे आदित्य को लेकर घर पहुंची जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।उसके बाद परिजनों ने मृतक के शव का दाह संस्कार तिन्हवा मझना नाला पर सम्पन्न कराया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking