News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्रदेश में मिला अभय को आठवाँ स्थान

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 11, 2023  |  6:27 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रदेश में मिला अभय को आठवाँ स्थान

कुशीनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के इंटरमीडिएट का परिणाम विगत मई माह में घोषित हुआ था जिसमें स्थानीय चिल्ड्रेन पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज अस्तित्व भवन छहूँ तुर्कपट्टी के छात्र अभय गुप्ता को कुल 464अंक मिले थे।अभय गुप्ता को अंग्रेजी विषय में 77 अंक प्राप्त हुए थे लेकिन अंग्रेजी विषय में मिले नम्बर से सन्तुष्ट नहीं था। जून माह में यूपी बोर्ड द्वारा छात्रों से स्कूटनी के लिए आवेदन माँगा गया था जिसमें अभय ने भी आवेदन किया था।बोर्ड द्वारा पुनर्मूल्यांकन के बाद स्कूटनी का रिजल्ट बीते 6जुलाई को जारी किया गया जिसमें अभय को 93 अंक प्राप्त हुआ।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

प्राप्त अंको के आधार पर तथा बोर्ड द्वारा मई में जारी मेरिट लिस्ट में परिवर्तन के बाद छात्र अभय का कुल 480 नम्बर हो गया जिसके आधार पर वह जनपद कुशीनगर में दूसरे और प्रदेश में आठवें स्थान पर पहुँच गया।अभय की इस उपलब्धि पर उसके पिता विनोद गुप्ता, माँ शोभा देवी व विद्यालय के डायरेक्टर धर्मेन्द्र श्रीवास्तव ने बधाई दिया है।इस सम्बन्ध में धर्मेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि अभय को अपनी प्रतिभा पर दृढ़ विश्वास था ऐसे में वह काफी हताश था।फिर उसे ढाढ़स बढ़ाते हुए पुनर्मूल्यांकन के लिये प्रेरित किया गया जिसका आज सुखद परिणाम मिला है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking