News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर एबीपीएसएस देगी मुख्यमंत्री को पत्रक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 11, 2022  |  8:42 PM

595 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर एबीपीएसएस देगी मुख्यमंत्री को पत्रक WhatsApp
Responsive image
  • पारदर्शी व्यवस्था के लिए लेखनी की धार पैनी करें पत्रकार -अजय प्रताप नारायण सिंह
  • अभा पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न

कसया/कुशीनगर।अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) जनपद इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक साखोपार में हुई। जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रक देने का निर्णय लिया गया।
आयोजित बैठक में मुख्यअतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े कर्मयोगियों की समस्याओं की चर्चा करते हुए कहा कि आजादी मिलने के इतने दिनों बाद भी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कोई कानून नहीं बना, तमाम सरकारें आई और गई लेकिन पत्रकारों के लिए कानून की बात किसी ने नहीं किया। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो देशभर में कानून बनाए जाने की मांग को लेकर अलख जगाए हुए है। श्री सिंह ने आह्वान किया कि पत्रकारों के मान सम्मान के लिए देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू के लिए हम सभी एकजुट हों। सांगठनिक परिचर्चा में अध्यक्षता करते हुए मण्डल अध्यक्ष फरेंद्र पाण्डेय ने सांगठनिक विस्तार पर चर्चा की। अंत में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर सहमति बनी कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद एक प्रतिनिधिमण्डल उनसे मिलकर ज्ञापन देगा।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

संचालन जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने की। अध्यक्षता में जिलाउपाध्यक्ष विजय कुमार राव, जिलाकोषाध्यक्ष असफाक अंसारी, तहसील उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, सचिव विनोद कुमार तिवारी, मोहम्मद असलम, अब्दुल मजीद, अशोक दत्त पाण्डेय, विवेकानन्द सिंह, पवन कुमार शर्मा, मोहन वर्मा, आफताब आलम, विश्वनाथ, रवि कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, जिला सचिव मन्तोष जायसवाल, तहसील अध्यक्ष पडरौना एहतेशाम जाफर, मुन्ना कुमार राय, ज्ञानचंद गोंड़, श्याम बदन सहित संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking