कुशीनगर । तुर्कपट्टी यहाँ से कसया जाने वाले मुख्य मार्ग पर छहूँ चौराहे से दो सौ मीटर आगे गिरे हुए एक पेंड़ की डाल से टकराने के कारण आये दिन दुर्घटनायें हो रही हैं।इसके बावजूद विभागीय कर्मचारी इस समस्या से बेखबर बने हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार विगत चार माह पूर्व मुख्य सड़क के किनारे लगे पेड़ों की एक डाल टूटकर गिर पड़ा।जिसकी टहनियाँ तो ग्रामीण काट ले गये किन्तु मोटा हिस्सा सड़क हासिये में दो फुट अन्दर तक पड़ा रहा ।वर्तमान समय में उसपर फैले लताओं के चलते टूटी डाल वाहन चालकों को दूर से नहीं दिख रहा है इसके चलते आये दिन वाहन चालक उससे टकराकर चोटिल हो रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिनों पूर्व कसया की तरफ से तेज गति से आ रहे एक पिकप व स्कूटी सवार दो छात्र उससे टकराकर गिर पड़े।जबकि एक पखवारा पूर्व मोटरसायकिल सवार पति-पत्नी गिरकर घायल हो चुके हैं। दुर्घटना को दावत दे रहा है।स्थिति यह है कि सरकारी लकड़ी चोरी का मुकदमा दर्ज होने के डर से लोग डाल काट नहीं रहे हैं वहीं दूसरी तरफ लापरवाह विभाग इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है ऐसे में आये दिन दुर्घटना हो रही है और लोग चोटिल हो रहे हैं।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…