रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटो का मिक्सिंग कर गलत तरीके से फेसबुक पर पोस्ट डालने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने विरोध किया और पोस्ट डालने वाले के खिलाफ थाना में पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर थाना क्षेत्र के खोटही निवासी श्रवण कुशवाहा को गिरफ्तार किया तथा उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 272 / 2021 धारा 67A आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोटही गंगिया टोला निवासी श्रवण कुशवाहा पुत्र मुखलाल कुशवाहा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो का मिक्सिंग करके गलत तरीके से फेसबुक पर पोस्ट डाला था।जिसको देखने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और पुलिस को तहरीर दी। रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने सपा के कार्यकर्ताओ के तहरीर पर श्रवण कुशवाहा को गिरफ्तार किया और मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…
कुशीनगर। बच्चों को बचपन में धर्म का ज्ञान देना वह जीवन भर उसका स्मरण…
हाटा कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि विचारधारा आधारित संगठन ही…