News Addaa WhatsApp Group

अधिक दहेज मागने का आरोप, खड्डा पुलिस को तहरीर देकर न्याय की हुई मांग!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 4, 2021  |  6:16 PM

816 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अधिक दहेज मागने का आरोप, खड्डा पुलिस को तहरीर देकर न्याय की हुई मांग!

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जिला देवरिया के तरकुलवा निवासी एक व्यक्ति ने खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगी निवासी एक ब्यक्ति पर शादी तय होने के बाद अधिक दहेज की मांग करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष खड्डा को प्रार्थना पत्र सौप न्याय की गुहार लगाई है।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

तरकुलवा निवासी प्रह्लाद वर्मा ने थानाध्यक्ष खड्डा को अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वे अपने लड़की की शादी खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगी निवासी गणेश वर्मा वर्तमान पता सिसवा रोड खड्डा से तय किया जो आगामी 27 नवम्बर को होना था जिसके बावत फलदान बीते 22 अगस्त को कुशीनगर के एक होटल में सगे सम्बन्धियो के बीच धूमधाम से हुआ। वर पक्ष के द्वारा मेरी पुत्री की तीन बार देखाई की गई और हर बार यही कहा गया कि आपकी पुत्री हमे पसन्द है बिना दहेज के ही शादी होगी फिर भी मेरे द्वारा सामर्थ अनुसार 5,05100(पांच लाख इक्यावन सौ रुपये) वर पक्ष को दे दिया गया।परन्तु अब वर पक्ष द्वारा दहेज स्वरूप 1000000(दस लाख रुपये) की मांग की जा रही है जिसे मैं देने में असर्थ हूं।अतः मैं अब अपना नगद व खर्च पैसे की मांग उनसे किया तो वे मुकर गए और मुझे धमकी दी कि तुम्हारे लड़की की शादी कहि नही होने देंगे।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष खड्डा का पक्ष जानने के लिए जब सरकारी नम्बर पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो नाट रिचिवल बता रहा था।

संबंधित खबरें
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking