News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शिकंजे में आया ई कमलेश के हत्या का आरोपी…भाग रहे आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 8, 2023  |  11:41 PM

86 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिकंजे में आया ई कमलेश के हत्या का आरोपी…भाग रहे आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा

कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली अंर्तगत बीते शनिवार इंजीनियर कमलेश सिंह हत्‍याकांड में फरार चल पचास हजार रुपए का इनामी रहे आरोपी ग्रामप्रधान को कुशीनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने की खबर सामने आई. कुशीनगर पुलिस की हाटा कोतवाली अंर्तगत देवरिया मोड़ इलाके में आरोपी ग्राम प्रधान के साथ मुठभेड़ हुई. इसी दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया.

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

इंजीनियर कमलेश सिंह की मौत के बाद से कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल ने ग्रामप्रधान धर्मेंद्र पासवान की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित किया. जिसके बाद लगातार धाकड धवल की पुलिस दबिश दे रही थी. लगातार मामले को लेकर जांच की जा रही थी. पुलिस को मुखबिर द्वारा प्रधान का लोकेशन पता लगाया गया. लोकेशन हाटा कोतवाली के देवरिया मोड़ के आस पास इलाके की मिली. पुलिस जैसे ही लोकेशन पर पहुंची तो ग्रामप्रधान धर्मेंद्र पासवान ने पुलिस का घेरा तोड़ पुलिस पर फायर करते हुए भागने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में पुलिस ने उसके पैर पर गोली मार दी और उसे गिरफ्तार कर दिया गया.इस दौरान पुलिस को धर्मेंद्र के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस के साथ मेगजिन और एक बाइक बरामद हुआ है.

मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी सुशील कुमार शुक्ल, प्रभारी निरीक्षक तरया सुजान राजेंद्र कुमार सिंह, खड्डा प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा,कोतवाली पड़रौना प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, सर्विलांस प्रभारी, हाटा कोतवाल निर्भय सिंह शामिल रहे.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, इंजीनियर कमलेश सिंह की बीते शनिवार की देर शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई. आधुनिक असलहों से बरसाई गई तीन गोलियां लगने से इंजीनियर कमलेश सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पूर्व नियोजित इस हत्याकांड में आरोपी ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पासवान के परिवार के लोग फरार हो गए थे. इंजीनियर कमलेश की हत्या को लेकर खागी मुंडेरा गांव ही नहीं पूरे हाटा कोतवाली क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश था. आपको बता दे, मृतक की मां जामवंती देवी सुकरौली क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं. मृतक इंजीनियरिंग के साथ-साथ वकालत की भी डिग्री ले रखी थी और हाटा तहसील में प्रैक्टिस भी करते थे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking