कुशीनगर । कथावाचिका आचार्य धर्मरक्षिता शास्त्री ने न्यूज़ अड्डा से खास बातचीत में बताया कि वह जल्द गुरुकुल परम्परा के अनुसार गरीब बच्चियों के लिए “ऋषि शिक्षा संस्कार वाटिका का निर्माण” के तहत शिक्षा प्रदान करेंगी। इसके लिए सही भूमि का निरीक्षण सतीश मणि कर रहे है,जहा पर शिक्षा दी जा सके।आपको बता दे की धर्मरक्षिता बिहार की रहने वाली हैं और इनकी शिक्षा अयोध्या में पूर्ण हुई है।आचार्य धर्मरक्षिता शास्त्री जी ने कहा कि वह गरीब बच्चियों को शिक्षा देना चाहती हैं,जिससे कोई भी अशिक्षित ना रहे। हमें बेटियों को शिक्षा अवश्य दिलाना चाहिए,बेटा तो एक कुल का दीपक होता है जिससे एक घर रोशन होता है,और बेटियो से दो-दो कुलो का नाम रोशन होता है।बेटियों को शिक्षा देने से शिक्षित समाज व राष्ट्र का निर्माण होता है।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…