News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर :प्रशासन ने दूसरे दिन भी चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 24, 2021  |  2:24 PM

391 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर :प्रशासन ने दूसरे दिन भी चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
  • प्रशासन के लगातार कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

साखोपार/कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अंतर्गत कसया नगर में दूसरे दिन भी स्थानीय प्रशासन ने नपा के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।जिसके क्रम में नगर के कुशीनगर रोड व सपहा रोड का अतिक्रमण खाली कराया गया।बुधवार की सुबह एसडीएम वरुण पांडेय के निर्देश पर नायब तहसीलदार शैलेश सिंह के नेतृत्व में नगर के गांधी चौक से कसया हाइड्रिल तक व गांधी चौक से मथौली गांव के गेट तक के सड़क के दोनों तरफ किए गए दुकानदारों व ठेले,खोमचों द्वारा अतिक्रमण को हटवाया गया तथा कुछ दुकानदारों ने अपने दुकान की सीढ़ी आदि हटवाने का कुछ घंटो का समय मांगा। जिन्हें सख्त हिदायत के साथ अतिक्रमण हटा लेने का समय दिया गया,ना हटाने की दशा में करवाई की भी चेतावनी दी गई।इस दौरान नायब तहसीलदार श्री सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।आए दिन नगर में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती थी,जो अब जाम की समस्या से निजात भी मिलेगी तथा नगर स्वछ व सुंदर दिखेगा। यहां से देशी विदेशी पर्यटक गुजर रहे हैं जिस को ध्यान में रखते हुए नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।ताकि देश व विदेश में नगर की स्वछ सुंदर तस्वीर पहुँच सके।इस अवसर पर नपा के टैक्स कलेक्टर/सफाई प्रभारी परवेज आलम,वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गौतम,मुकेश पासवान सहित नपा के सफाई कर्मी मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking