कसया/कुशीनगर। मंगलवार को नगर के पडरौना रोड के किनारे सड़क की पटरियों पर ठेले व खोमचों तथा दुकानदारों द्वारा आगे सामान रख कर किये गए अतिक्रमण को स्थानीय प्रशासन ने नपा के सहयोग से खाली करवाया।तथा आगे अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दुकानदारों को दिया गया।बताते चले कि सोमवार को एसडीएम वरुण पाण्डेय ने नपा कुशीनगर का अचौक निरीक्षण किया था। वही एसडीएम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटवाने की बात कही थी जिसके क्रम में एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार शैलेश सिंह कसया के नेतृत्व में नपा के टैक्स कलेक्टर/सफाई प्रभारी परवेज आलम,वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गौतम, श्रवण तिवारी,मुकेश पासवान के मौजूदगी में पडरौना रोड के दोनों किनारे हुए अतिक्रमण को खाली करवाया गया तथा अतिक्रमण में शामिल कुछ ठेलो व एक लावारिश मोटरसाइकिल को नपा के कर्मियों ने थाने भी भिजवाया।जबकि नपा के सफाई कर्मियों द्वारा खाली हुए अतिक्रमण की सफाई भी की गई।नायब तहसीलदार श्री सिंह ने कहा कि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है ऐसे में सभी प्रशासन का सहयोग करें।कोई दुकानदार व ठेले वाले आगे से सड़क की पटरियों को अतिक्रमित नहीं करेंगे,ठेले वालो के लिए जहाँ जगह निर्धारित हैं वह वही ठेले लगाएं और दुकानदार अपने सीमित जगह तक ही अपने सामानों को रखें अगर कोई अतिक्रमण करता है तो वह कार्यवाही के लिए तैयार रहेगा।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…