हाटा/कुशीनगर । सीएचसी हाटा के परिसर में मंगलवार को दस नये टीबी रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पाँच रोगी को दवा व्यवसायी पंकज श्रीवास्तव द्वारा अपने पिता स्व.अवधेश कुमार श्रीवास्तव के पुण्यतिथि पर गोद लेकर उन्हें पोषण की पोटली दी गयी तथा पाँच रोगियों को मारवाड़ी युवा मंच द्वारा मनीष रूंगटा की अगुवाई में गोद लेकर पोषण की पोटली दी गयी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुई बतौर मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 2025 तक टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिये हम सभी अपनी भागीदारी राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि टीबी रोगी शरीर से अत्यंत कमजोर होता है ऐसे में उसे प्रोटीनयुक्त आहार की जरूरत पड़ती है समाज के सम्भ्रांत व्यक्ति आगे आकर टीबी रोगियों गोद ले तथा उन्हें प्रतिमाह इलाज चलने तक प्रोटीनयुक्त पोषण की पोटली दे। जिसे दवा के साथ खाकर मरीज शीघ्र स्वस्थ हो जाता है और गोद लिये व्यक्ति से उसका भावनात्मक लगाव भी हो जाता है। सीएमओ द्वारा गोद लेने वाले व्यक्तियों की सराहना करते हुये इस पुनीत कार्य हेतु शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि टीबी रोगियों को गोद लेने के मामले में हमारा टीबी यूनिट जनपद में अग्रणी है। हमारे टीबी पर्यवेक्षको की कड़ी मेहनत व लगन से यहाँ के सभी टीबी रोगियों को जाँच व उपचार की बेहतर सेवा प्रदान की जा रही है।
गोद लेने वाले दवा व्यवसायी पंकज श्रीवास्तव तथा मारवाड़ी युवा मंच के मनीष रूंगटा ने कहा कि टीबी रोगियों को गोद लेना अत्यंत ही पुनीत का कार्य है। इस कार्य मे समाज के अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिये जिससे हम सभी मिलकर शीघ्र ही टीबी रोग के अभिशाप से समाज को मुक्ति दिला सके।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम के अंत में एमोटीसी डॉ अजय कुमार सिंह व एसटीएस राजीव कुमार राय द्वारा उपस्थित सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया।
इस दौरान डॉ विजय प्रकाश यादव,डॉ सुनील निषाद,डॉ प्रशांत मल्ल,अरविंद द्विवेदी,अरविंद त्रिपाठी,सत्यप्रकाश रावत,नीलमणि यादव,राहुल श्रीवास्तव,अरविंद सिंह,राजकुमार चौधरी,लालसाहब सिंह,विश्वमित्र गुप्ता,सतीश सिंह,जयप्रकाश गुप्ता,हरिचन्द सिंह,मारवाड़ी युवा मंच के प्रमोद सिंघानिया,प्रवीण सिंघानिया,अनुज केडिया,मनोज सोनकर,सत्यम बरनवाल,अजय यादव,सन्तोष कुमार,सुबोध उपाध्याय,गुलाब प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…