कसया/कुशीनगर । जिला हापुड़ पुलिस द्वारा बार एसोसिएशन हापुड़ एवं गाजियाबाद बार एसोसिएशन के निहत्थे अधिवक्ताओ पर बर बरतापूर्ण लाठी चार्ज करने व वहाँ के अधिवक्ताओ पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन दीवानी न्यायालय कसया के अधिवक्ताओ ने एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में हापुड़ व गाजियाबाद पुलिस के विरोध में शुक्रवार दीवानी न्यायालय से सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ताओ ने मोटर साईकिल जुलूस निकाल क़र नारेबाजी करते हुए नगर भ्रमण करते हुए गाँधी चौक तक गये, और वहाँ से सीधे उपजिलाधिकारी अधिकारी कसया योगेश्वर सिंह को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन दिया l
दिए गये ज्ञापन में अधिवक्ताओ ने कहा है कि हापुड़ व गाजियाबाद पुलिस द्वारा निहत्थे अधिवक्ताओ पर बर बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया, जिसमे तमाम अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हुए है,जो हापुड़ पुलिस का कृत्य निंदनीय है l संघ द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित किया गया हैl हम मांग करते है कि हापुड़ पुलिस अधीक्षक,उप पुलिस अधीक्षक व अन्य दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज क़रते हुए,उन्हें निलंबित किया जाय, तथा अधिवक्ताओ के विरुद्ध दर्ज एफआईआर वापस लिया जाय l
इस दौरान संघ महामंत्री दीन दयाल मल्ल, पूर्व अध्यक्ष बद्री नारायण दुबे, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ पाण्डेय,रविन्द्र मणि, सुबास दुबे,तौसिफ, फिरोज अहमद, राजू लाल श्रीवास्तव, शमशाद आलम, सादिक अली, सोहराब अली, चंद्रशेखर शुक्ला, राजू यादव, राकेश सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहें l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…