News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दुल्हा राजा ने जयमाल के बाद बिना शादी किए बारात लेकर भागे, पढ़े पूरा मामला!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 4, 2021  |  4:11 PM

5,212 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दुल्हा राजा ने जयमाल के बाद बिना शादी किए बारात लेकर भागे, पढ़े पूरा मामला! WhatsApp
Responsive image
  • दुल्हा राजा ने जयमाल के बाद बिना शादी किए बारात लेकर भागे
  • पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हुई शादी
  • लड़की के पिता ने कोतवाली हाटा में दिया तहरीर

हाटा/कुशीनगर । शादी की सीजन है, तरह -तरह की समस्याएं वर-वधु पक्ष के बीच आज कल सुनने को खूब मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला कोतवाली हाटा क्षेत्र के एक गाँव मे गुरुवार को देखने को मिला, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शुभ रस्मे पूरी करायी जा सकी।
जानकारी हो की हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति अपनी पुत्री की शादी गोरखपुर के सरदार विकास खंड के अहिरौली निवासी में तय किया था।जो नियत तिथि गुरुवार को दुल्हा बारात लेकर ढाढा बुजुर्ग पहुंचा । जहां लड़की पक्ष के लोगों ने सभी बारातियों का आदर सत्कार किया और द्वारपूजा कराने के बाद जयमाल हुआ। जहां दोनों पक्षों के लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।उसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दहेज में हीरो की डीलक्स बाइक दिया ,जिस पर दूल्हा समेत उसके पिता नाराज हो गए और कहा कि सुपर स्पलेंडर की बात हुई थी तो डीलक्स बाइक क्यों दिया। लड़की के पिता ने कहा कि एजेंसी में वह बाइक नहीं मिल पाई तो उसी कम्पनी की दुसरी बाइक लाकर दिया हूं। लेकिन लड़के पक्ष के लोगों ने एक नहीं सुनी और जयमाल के स्टेज से बिना शादी किए बारात लेकर वापस चलें गये। वहीं लड़की के पिता दूल्हा और उसके पिता से अनुनय विनय करते करते रो पड़ा लेकिन दूल्हा पक्ष के लोग नहीं माने। लड़की के पिता की समाज और गांव में इज्जत चली गई उसको यही चिंता सता रही है।हार मान कर उसने दूल्हा पक्ष के लोगों पर हाटा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।तहरीर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाठक ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस टीम रवाना किया और बर पक्ष के लोग थाने पर आए और आपस में सुलह कर शादी के लिए लडकी के घर बर पक्ष के लोग गये, जहा गणमान्य लोगों के उपस्थिती में शादी सम्पन्न हुआ!

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking