कसया/कुशीनगर। राष्ट्रीय अल्पबचत अभिकर्ता संघ भारत सरकार से अपनी 21 सुत्रीय मांगो को लेकर नई दिल्ली जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर से 6 अक्टुबर तक अनवरत चलने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर जनपद के अभिकर्ताओ ने कसया नगर मे किया बैठक बनाई रणनीति।
बैठक दौरान जिलाध्यक्ष हरेराम गुप्ता ने कहा कि आज सम्पूर्ण भारत के अभिकर्ताओ के उपर रोजी रोटी का संकट आ गया है,एक तरफ महगाई चरम सीमा पर है उपर से व्यवसाय कम होता जा रहा है,हमारे कमीशन बीस वर्ष पूर्व के अपेक्षा एक चौथाई सरकार ने कर दिया उपर से धीरे धीरे हमे उस व्यवसाय से भी अगल करती जा रही है ऐसे मे हमारा भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है।
इस बार सम्पूर्ण भारत के अभिकर्ताओ ने भारत सरकार के बीच मजबूती से रखते हुए अपनी मांग को लेकर 2 अक्टुबर से 6 अक्टुबर तक नई दिल्ली के जंतर – मंतर पर धरना – प्रदर्शन कर अपनी बात रखने का निर्णय लिया है जिसे सफल बनाने के लिए सभी अभिकर्ताओ को अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने की अपील किए। जिला संयोजक नन्दलाल जायसवाल ने कहा कि बातो से ना बात बनेगी, करके कुछ दिखलाना होगा।गर सपनो को पाना है, हद से आगे जाना होगा। हिम्मकर हमको आज ही, पहला कदम बढाना होगा। जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि हम सभी को अपनी रोजी रोटी बचाने के लिए इस धरना-प्रदर्शन मे साथ देकर सफल बनाना होगा ताकि सरकार हमारी बात सुन हमारी रक्षा व हमारे हक मे योजना व कानून बना सके।
इस दौरान मनोज मिश्रा, संजीव कुमार मौर्य, लल्लन गोड, रामू यादव, मनोज भारती, अशोक कुमार त्रिपाठी, वैरिस्टर सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, जगरनाथ जायसवाल, अरुण पाठक, विरेन्द्र चौरसिया, कमलेश सिंह, पवन चौधरी, अजय कुमार गुप्ता, अश्वनी कुमार आदि के साथ साथ सैकड़ो डाकघर अभिकर्ता मौजूद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…