कुशीनगर। देश की एकमात्र बहुभाषीय न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार ने 17 जुलाई को कुशीनगर में पूर्वांचल का विकास: दिशा व दशा विषयक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में हिन्दुस्थान समाचार के प्रकाशन पाक्षिक पत्रिका युगवार्ता के विशेष अंक का विमोचन व भिन्न भिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को ‘विकास मित्र’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
इस आशय की जानकारी आयोजक संस्था के जिला प्रतिनिधि गोपाल गुप्त ने देते हुए बताया कि रायल रेजीडेंसी होटल में दोपहर दो बजे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप्र राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.गिरीशचन्द्र त्रिपाठी होंगे। अध्यक्षता हिन्दुस्थान समाचार के चेयरमैन अरविंद भालचंद्र मार्डीकर करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव, पूर्वांचल सलाहकार बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र, पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय व बौद्ध भिक्षु अशोक शामिल हैं।
इन्हें मिलेगा विकास मित्र सम्मान: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली के वैज्ञानिक वैभव सिंह को पूर्वांचल की प्रकृति के अनुरूप गेंहू व काला नमक चावल के अनुसंधान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने के लिए। पीजीआई लखनऊ पेडिआर्टिक गैस्ट्रो के हेड डॉ. नीरज राव को बाल चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
डॉ. सी पी गुप्त कुशीनगर को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए। प्रशिक्षक अनिता राय कुशीनगर को केला रेशा के विभिन्न उत्पाद जैसे हस्त शिल्प, खाद्य उत्पाद आदि विकसित कर किसानों व बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने के क्षेत्र में। विजय कृष्ण भारद्वाज महाराजगंज को वैदिक गुरुकुल परम्परा के अनुरूप संस्कृत विद्यालय के संचालन के लिए और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सर्वदमन जायसवाल बलिया को विकास मित्र सम्मान दिया जाएगा।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…