साखोपार/कुशीनगर। महात्मा गांधी इण्टर मीडिएट कॉलेज सखवानिया के प्रबन्ध समिति का चुनाव सोमवार को निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार मल्ल व पर्यवेक्षक डॉ भूपेंद्र कुमार मिश्र के देखरेख में सम्पन्न हुआ।सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।जिसमे प्रबन्धक आनंद मोहन सिंह,अध्यक्ष डॉ संजीव सिंह,उपाध्यक्ष भीम सिंह,मंत्री/सचिव कृष्णानंद राय चुने गए।
जबकि सदस्य के रूप में शमशुल हक,अशोक यादव,रुद्रप्रताप नारायण सिंह,महेंद्र मल्ल,मदन मोहन सिंह, बदलाऊ सिंह चुने गए।जबकि प्रशासन योजना में दी गयी व्यवस्था के अनुसार सहकारी गन्ना विकास परिषद संघ कठकुईयां के संचालक मंडल द्वारा मनोनीत सदस्य के रूप में ऋषभ कुमार सिंह को पदेन सदस्य के रूप में नामित किया गया।इसी व्यवस्था अनुसार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया के प्रधानाचार्य कैप्टन चंद्रभूषण सिंह, तथा वरिष्ठता क्रम में दो शिक्षक प्रवक्ता अमर बहादुर,सहायक अध्यापक आनन्द कुमार श्रीवास्तव को पदेन सदस्य के रूप में नामित किया गया।इसी व्यवस्था के अनुसार कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सखवनिया के प्रधानाचार्य व वरिष्ठता क्रम में दो शिक्षक पदेन सदस्य के रूप में नामित किये गए।
इनके निर्वाचित होने पर ग्राम प्रधान सखवनिया रमाशंकर सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सखवनिया खुर्द हारून अंसारी, जिला पंचायत सदस्य सिकन्दर आलम, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला, पूर्व ग्राम प्रधान शैलेन्द्र सिंह, संजय सिंह,समाजसेवी नुरुल एनवारसी, फैयाज खान, पूर्व ग्राम प्रधान शुकरुल्लाह अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मोहन पाण्डेय, फैजुल हक, अशोक सिंह, अब्दुल मजीद, दुर्गा मिश्रा, मोहरम खान, कलाम वारसी, ईशा खान आदि ने बधाई दी है।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…