News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल,एक साथी के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 14, 2023  |  2:52 PM

204 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल,एक साथी के साथ गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के गगलवा पुल नहर के पास बीते शुक्रवार रात को पुलिस को पशु तस्करों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक पशु तस्कर की पैर में गोली लगने से पशु तस्कर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,उसके पास से तमंचा व कारतूस मिला है। वही उसके दूसरे साथी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपके लिए और..- श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का खुलासा, राजस्व टीम...

यह है पूरा मामला

जरिए मुखबिर पुलिस टीम को सूचना मिली कि पशु तस्कर गो वंश की खेप को लेकर बिहार जा रहे है,सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पड़रौना व विशनपूरा पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात शुक्रवार को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गगलवा नहर पुल के पास वाहनों की जांच में जुट गई। तभी एक माल वाहक पिकप आती दिखी पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो तस्कर सड़क किनारे पिकप रोककर पुलिस को निशाना बना फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। उसकी पहचान वाजिद अली पुत्र ताहिर निवासी वार्ड नंबर तेरह फाजिल नगर जिला कुशीनगर के रूप में हुई,जो घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया वही उसके एक साथी बिट्टू पुत्र पथरू निवासी टाडा महुवा थाना तरकुलवा जिला देवरिया को दबोच लिया गया है। मौके से पुलिस को एक खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही माल वाहक पिकप से छः राशि गो वंश के साथ एक बांका,एक खिया रस्सी के साथ पांच सौ चालीस रुपए बरामद पुलिस टीम ने किया है।

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने बात करते हुए बताया कि पकड़े गए तस्कर गो तस्करी में सक्रिय है । उसके विरुद्ध कुशीनगर के साथ अन्य जनपदों से अपराधिक इतिहास की कंडली खंगाली जा रही है,की इनके ऊपर गोवध व पशुक्रूरता अधिनियम के कितने मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित कुमार शर्मा मय टीम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना राजप्रकाश सिंह मय टीम, प्रभारी निरीक्षक विसुनपूरा रामसहाय चौहान मय टीमआदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking