News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar/कुशीनगर: उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान हेतु 10 दिसंबर तक करें आवेदन

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 4, 2021  |  5:37 PM

853 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान हेतु 10 दिसंबर तक करें आवेदन
  • शास्त्रीय संगीत सहित समाज सेवा,कृषि,उद्यमिता, शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान एवं अर्हता रखने वाले कर सकते हैं आवेदन

कुशीनगर। विभिन्न विधाओं /कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय योगदान करने वाले तथा देश विदेश में प्रदेश का गौरव स्थापित करने वाले ख्यातिलब्ध महानुभावों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्रदान किया जाना है।
जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने संस्कृति विभाग द्वारा जारी पत्र के क्रम में बताया कि उ0प्र0 गौरव सम्मान विभिन्न क्षेत्रों जैसे शास्त्रीय संगीत /लोक संगीत (गायन वादन नृत्य) / ललित कलाएं/ नाट्य विधाएं/ फिल्म व मीडिया, सामाजिक क्षेत्र में समाज सेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण, एवं दिव्यांग कल्याण,। कृषि के क्षेत्र में उद्यान, दुग्ध विकास, कृषि, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्य जीव तथा पर्यावरण संरक्षण आदि। इसी प्रकार उद्यमिता के क्षेत्र में कौशल विकास, उद्द्मिता, रोजगार सृजन, स्वालंबन आदि व इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों (यथा शिक्षा, साहित्य विज्ञान, एवं प्रौद्योगिकी, खेल इत्यादि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभाव) जिन्हें स्क्रीनिंग समिति सुपात्र समझे, के द्वारा आवेदन किया जा सकता है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2021-22 में उ0प्र0 गौरव सम्मान हेतु विजेता को रू0 11 लाख की नकद धनराशि, अंगवस्त्र, एवं ताम्रवस्त्र/मोमेंटो भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में भाग लेने हेतु उक्त विधाओं के पात्र व्यक्ति नाम,पता,जन्म स्थल,स्थायी पता,ईमेल,मोबाईल न0,शिक्षा, कार्य क्षेत्र, आदि का विवरण अंकित करते हुए अपना आवेदन दिनांक 10 दिसम्बर 2021 तंक संस्कृति निदेशालय उ0प्र0 जवाहर भवन लखनऊ को भेज सकते हैं।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking