News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: क्षेत्र के जर्जर विद्युत तार, पोल बदलने की योजना शुरू

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 23, 2023  |  5:47 PM

212 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: क्षेत्र के जर्जर विद्युत तार, पोल बदलने की योजना शुरू WhatsApp
Responsive image

नेबुआ नौरगिया/कुशीनगर। विशुनपुरा बिकास खण्ड के बहोरा रामनगर में कुशीनगर सांसद ने जर्जर विधुत तार, पोल की समस्या से निजात हेतु भारत सरकार की महत्पूर्ण योजना रिवैप का शुभारम्भ कर शिलान्यास किया।

आपके लिए और..- पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई...

उक्त शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए साँसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि पूर्वर्ती सरकारों में जहाँ कुछ चिह्नित गाँवों व शहरों में ही विकास की किरणें सिर्फ सुनने या देखने को मिला करतीं थीं तो वहीं वर्तमान भाजपा की डबल इंजिन की सरकार में सबका साथ सबका विकास व सबके विश्वास के साथ पूरे देश व प्रदेश में विकास की किरणें जगमगाती दिखायी दे रहीं हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत ही कुशीनगर की भी एक अलग पहचान विश्व पटल पर स्थापित है। आज कुशीनगर में अंतराष्टीय एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज की सौगात देकर कुशीनगर के लोगो को लाभावनित करने का काम किया है। विकास की कड़ियों को क्रमशः गिनाते हुए कुशीनगर के साँसद ने कहा कि कभी जहाँ पक्की सड़कों के अभाव में पैदल चलना दूभर हुआ करता था तो वहीं अब हर शहर व हर गाँव की गलियों में लोगों के दरवाजे तक चमचमाती हुयी पक्की सड़कें दिखायी दे रही हैं। अपने संबोधन की कड़ी में केंद्र व प्रदेश की मोदी योगी की सरकारों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि हर गाँव के लोग अब बिजली की रोशनी में रह रहे हैं। उक्त योजना से पूरे जनपद के जर्जर हो चुके बिजली के तारों व खम्भों को बदलने का कार्य भी प्रारम्भ हो जायेगा। जिससे लो बोल्टेज सहित बिजली की अन्य समस्याओं से निजात मिलेगा।

उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पड़रौना सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि पड़रौना विधान सभा क्षेत्र के गाँवों से निकलने वाली कच्ची सम्पर्क मार्गों के पक्के निर्माण कार्य हेतु सहमति भी मिल चुकी है जिस पर बहुत जल्द निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेंगा। उक्त कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख विशुनपुरा विंद्यवासनी श्रीवास्तव,नगर पालिका अध्यक्ष पड़रौना विनय जायसवाल, फुलबदन कुशवाहा,अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु बाबू आदि ने सम्बोधित किया।इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रधान संघ कुशीनगर सन्तोष मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पाण्डेय, प्रोजेक्ट मैनेजर लेजर कम्पनी संदीप सिन्हा,अधीक्षण अभियंता विधुत विभाग राधेश्याम,अधिशासी अभियंता विधुत विभाग पड़रौना इन्द्र राज यादव,अवर अभियंता नौरंगिया रूपेश कुशवाहा ग्राम प्रधान रमेश पाण्डेय,लल्लन जायसवाल,शशि कांत पांडेय उर्फ डगरू,अनिल मिश्रा,सुरेश जायसवाल,चौथी प्रसाद,पंकज मल्ल, योगेंद्र सिंह,अरविन्द प्रसाद,उदयभान मद्धेशिया,मोहन कुशवाहा,श्रीनिवास चौहान,बबलू कुशवाहा,विनोद गुप्ता, अनुज शुक्ला,संजय राय,नथुनी चौहान,रामाश्रय चौहान,विवेक पाण्डेय,जगरनाथ मिश्रा,राजेन्द्र गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India

When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking