सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली की नगर पंचायत सुकरौली के जोल्हनिया चौराहे पर भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पर लुटेरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये की लूट की। दो बाइक पर सवार होकर आए 6 हथियारबंद बदमाशो ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गए।
बताते चलें कि सुकरौली नगर पंचायत के जोल्हनिया चौराहे पर लल्लन चौहान द्वारा भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्रसंचालित किया जाता हैं। मंगलवार दोपहर बाद दो बाइक पर आये छः बदमाशो में से चार बदमाश ग्राहक केंद्र पर पहुँच कर लगभग डेढ लाख रुपये लूटकर असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। लूट की खबर मिलते ही मौके पर सीओ कसया पीयूषकांत राय सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन पहुँच कर जाँच में जुट गई।दुर्भाग्य की बात रही कि वारदात की फुटेज सीसीटीवी कैमरा बंद रहने के कारण कैमरे में कैद नही हो सकी।
— News Addaa (@news_addaa) January 25, 2022

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…