News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मनबढ़ युवको ने की छेड़छाड़, धरने पर बैठी युवतिया

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 2, 2024  |  8:55 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मनबढ़ युवको ने की छेड़छाड़, धरने पर बैठी युवतिया
  • छेड़छाड़ सहित मारपीट का आरोप,परिजनों ने थाना पर तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग

कसया।रविवार की शाम कुशीनगर के हिरण्यवती नदी के किनारे बुद्धा घाट पार्क पर कुछ मनबढ़ युवको ने कुछ युवतियों से छेड़खानी व अभद्रता कर दिया। इसको लेकर काफी हंगामा हो गया,कुछ देर के बाद पुलिस पहुंची तो गुस्साए युवतियों व परिजन पर्यटक गाइड किरन सिंह के साथ मौके पर धरने पर बैठ गयी।पुलिस ने कार्रवाई के आश्वासन दिया उसके बाद मामला शांत हो पाया।मिली जानकारी के मुताबिक बुद्धा पार्क के टिकट काउंटर के पास खड़े मनबढ़ो युवको ने छेड़खानी कर दी।इसकी जानकारी होने पर पर्यटक गाइड किरन सिंह भी मौके पहुंच गयी व कार्रवाई की मांग करते हुए युवतियों व परिजनों के साथ धरने पर बैठ गयी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया उसके उपरांत मामला शांत हुआ।इस मामले मे पीड़ित युवतियों के परिजन ने थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, तहरीर मे छेड़खानी सहित मारपीट का आरोप लगाया है।पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, शेष की तलाश मे जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

इस बाबत चौकी इंचार्ज कुशीनगर रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि छेड़खानी की घटना की सूचना मिली थी, मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष की तलाश की जा रही है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking