हाटा/कुशीनगर। सुकरौली विकास खंड के देवकली निवासी अशोक कुमार राय को राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला गोपाल ने संगठन के हित को देखते हुए जनपद कुशीनगर का जिलाध्यक्ष घोषित किया है।
राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला गोपाल ने बताया कि हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर पूरे हिंदुस्तान में संगठन को मजबूत किया जा रहा है और इसमें हर एक कार्यकर्ता का उतना ही योगदान होगा जितना देश के सभी लोग मिलकर राष्ट्र हित में कार्य अपना योगदान देते है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राय ने बताया कि संगठन के दिशा निर्देश में देश की सेवा और देश हित में जो भी कार्य करने होंगे मैं सदैव उन कार्यों को करने में तत्पर रहूंगा।साथ ही साथ कार्यकर्ताओं के सम्मान में हमेशा हक की लड़ाई लड़ूंगा।
अशोक कुमार राय के जिलाध्यक्ष होने पर इंजिनियर विद्यासागर यादव, एडवोकेट अभिषेक पांडेय, उपेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दिया।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…