News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एएसपी ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करने का दिलाया शपथ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 9, 2023  |  1:45 PM

182 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एएसपी ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करने का दिलाया शपथ
कुशीनगर । आजादी का अमृत महोत्सव” के समापन समारोह के अंतर्गत आज से ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा, पुलिस कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने समस्त अधिकारियों व जवानों को अमृत काल के पंचप्रण” की शपथ दिलाई।कहा की आइए हम सब मिलकर हिस्सा बनकर, अपनी भूमि से जुड़ें, वीरों को श्रद्धांजलि दें और राष्ट्र के धरोहरों के प्रति जन-जन में गौरव का भाव पैदा करें ।
पुलिस  आफिस कार्यालय में समस्त पुलिसकर्मियों को “अमृत काल के पंचप्रण” की शपथ दिलाई  की “मैं शपथ लेता हॅ कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊँगा। मै शपथ लेता हूँ कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिये हर सम्भव प्रयास करूंगा।
मै शपथ लेता हॅू कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिये हमेशा कार्य करता रहूँगा। मै शपथ लेता हॅू कि देश की एकता और एकजुटता के लिये सदैव प्रयासरत रहूँगा ।
मै शपथ लेता हॅू कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करूंगा। मै शपथ लेता हॅू कि देश के गौरव के लिये प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिये समर्पित रहूँगा।”इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक,समस्त शाखा प्रभारी, सहित पुलिस ऑफिस के समस्त संभागों के अधिकारी व कर्मचारी व प्रभारी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking