News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दीवान द्वारा पैसे मांगने का ऑडियो हुआ वायरल, क्लिप में कोड भाषा का हुआ इस्तेमाल! आप भी सुने वायरल ऑडियो

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 24, 2021  |  8:21 PM

2,995 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दीवान द्वारा पैसे मांगने का ऑडियो हुआ वायरल, क्लिप में कोड भाषा का हुआ इस्तेमाल! आप भी सुने वायरल ऑडियो

अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर।एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराध मुक्त प्रदेश की ओर ध्यान दे रहे हैं। वही दूसरी तरफ आये दिन पुलिस प्रशासन की भी भ्रष्टाचार में संलिप्तता उजागर हो रही हैं। इस प्रकार का एक मामला सुबह से सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। जनपद कुशीनगर में एक मामला अहिरौली बाजार थाना से सामने आ रहा है। इस थाने में हेड कांस्टेबल के की है।थाने के हलका नम्बर दो में तैनात दीवान जी द्वारा एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमे कोड भाषा में पैसे मांगने तथा साथ ही एक महिला के लिए जातिसूचक शब्दों सहित अभद्र टिप्पणी की जा रही हैं।साथ ही पैसा ना देने पर मुकदमा दर्ज करने की भी बात कही गई हैं।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

इस ऑडियो क्लिप के वायरल होने से अहिरौली पुलिस के कुछ वर्दीधारियों की कार्यप्रणाली पर शक होना लाजिमी है। वायरल हो रही आडियो को न्यूज अड्डा पुष्टि नही करता, न्यूज अड्डा इस आडियो को सत्यापित नही करते हुए मात्र केवल खबर के दृष्टि से देख रहा है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही एक और सिपाही के वीडियो क्लिप का भी मामला सामने आया था।आये दिन ऐसी घटना से आमजन मे सुरक्षा के प्रति अनिश्चितता साफ देखी जा सकती हैं।

इस प्रकरण के विषय मे जानकारी के लिये प्रभारी निरीक्षक अहिरौली बाजार से उनके सरकारी नम्बर पर कई बार सम्पर्क किया गया, लेकिन फोन बार-बार नाट रिचेबुल बता रहा था। इस लिये उनका पक्ष नही प्राप्त हुआ।

यहाँ सुने वायरल ऑडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking