News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हेड कांस्टेबल का एक मामले में मैनेजिंग कराने का आडियो वायरल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Aug 18, 2023  |  11:10 AM

108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हेड कांस्टेबल का एक मामले में मैनेजिंग कराने का आडियो वायरल WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने पर तैनात एक हेड कांस्टेबल अपने नए करनामो के लेकर सुर्खियों में बना रहता है। बीते कुछ दिन पूर्व इनके गाड़ी में लगी हुटर का एक मामला टि्वट हुआ था। जिसके बाद हुटर उतारा गया हल्का नंबर तीन में तैनात यह हेड कांस्टेबल पूरे थाना क्षेत्र के मामले को रफा-दफा करना का बीड़ा उठा लेता है।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को थाना क्षेत्र के परतावल गांव के भटगांव टोला का मामला थाने पर आया जिसमें दोनों पक्ष सुलह समझौता के लिए तैयार थे फिर भी उस मामले में हेड कांस्टेबल द्वारा मामले की मैनेजिंग कराने के तीन आडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उक्त हेड कांस्टेबल द्वारा कहा जा रहा है कि ऐसे कैसे सुलह लिखा जाएगा।फिर अकेले में ले जाकर कहा जा रहा बताईए क्या किया जाए। सुबह से इस मामले को हम झेल रहे हैं।एसो भी मेरी बात नहीं काट पाएंगे इस मामले को कोर्ट में जाकर लिखवा देंगे एसओ साहब से बता दिया गया है एसओ साहब दो बार पूछ चुके। ऐसा कीजिए की एक आपको मिल जाएंगे एक हमको मिल जाएंगे पांच साहब को दे दिया जाएगा।सुलह लिखवाने के बात पर कह रहे हैं कि हमको आप नहीं जानते हमारा कोई रोआ नही उखाड़ सकता है। किसी मामले में रगड़ कर सही कर देंगे।इस मामले को हेड कांस्टेबल द्वारा हर स्तर से पैसे की मांग कर रफा दफा करने प्रयास जारी जिसका तीन आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमें भ्रष्टाचार में लिप्त यह दीवान अपने आपको अधिकारियों से बड़ा समझ रहा जो अपने आप को सत्ता पक्ष का चहेता भी बताता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हेड कांस्टेबल की बैंक डियूटी लगती है तो बैंक गार्ड के भरोसे छोड़कर थाने पर दिन भर मैनेजिंग का खेल खेलता है। थाने पर इसके पास आए मामलो में बड़ी रकम की बात किया जाता है क्षेत्र में इनोवा गाड़ी से राउंड लगाकर लोगों में दहशत का माहौल पैदा करता है।और यह कहते फिरता है कि जो हम कर देंगे वह एस ओ साहब भी नहीं काट पाएंगे।भ्रष्टाचार में लिप्त ऐसे ही पुलिसकर्मी के वजह से पूरे महकमे का किरकिरी हो रही है हलाकि न्यूज़ अड्डा इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।अब देखना यह है कि इस मामले में जिम्मेदार इनके उपर कार्रवाई करते है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking