News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गंडक नहर पर पलटी ऑटो, चालक की हुई मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 22, 2021  |  9:26 PM

1,182 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गंडक नहर पर पलटी ऑटो, चालक की हुई मौत WhatsApp
Responsive image

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बघपरना गांव के समीप बड़ी गंडक नहर की पटरी पर टैंपू पलटने से दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना आम होते ही मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने टैंपू को सीधा कर शव को बाहर निकाला।लोगो ने चालक के मोबाइल से उसके घर व स्थानीय पुलिस को सूचित किया।कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस के आने के पूर्व ही शव को अपने घर ले गए।
घटना मंगलवार दोपहर की है खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी निवासी जहरुद्दीन मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे अपने घर से अकेले टैंपू लेकर बड़ी नहर की सड़क से पडरौना जा रहे थे कि बघपरना के समीप टैंपू पलट गया जिससे चालक जहरुद्दीन उसके नीचे दब गए।सड़क से गुजर रहे लोगों के शोर पर पहुंचे अगल-बगल लोगों ने टैंपू को सीधाकर बाहर उन्हें निकाल तो मौत हो गई थी। चालक के पाकेट में मिले मोबाइल से लोगों ने उसके घर व स्थानीय पुलिस को सूचित किया।कुछ ही देर में मृतक के पिता मुर्तजा मौके पर पहुंचे और पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही शव को लेकर अपने घर निकल लिए।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking