कुशीनगर। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में “मिशन शक्ति फेज-3” के अंतर्गत जनपद कुशीनगर के महिलाओं के विधिक सशक्तिकरण के तहत “घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न,यौन उत्पीड़न से सुरक्षा” तथा राज्य द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जनपद के समस्त थानों की महिला आरक्षिओ,उ0नि0 गणों ने प्रतिभाग किया जिसमें घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न,राज्य द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया तथा बालिकाओं/महिलाओं को दहेज अधिनियम, घरेलू हिंसा तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जागरुक किया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ताओं के लिए स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई जहां पर कोई भी महिला/बालिका निर्भीक होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल सहित ए0पी0 सिंह अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, संदीप वर्मा (क्षेत्राधिकारी सदर), रतन कुमार श्रीवास्तव (मुख्य वक्ता, रिटायर्ड आईपीएस), श्रीमती मीनू जिन्दल (सदस्य कुशीनगर यूनिट चीफ कोआर्डिनेटर्स ), कोआर्डिनेटर्स सतीश जिन्दल, श्रीमती श्रुति गोयल, श्रीमती राजुल तुलस्यान, श्रीमती कंचन गुप्ता, सतीश कुमार श्रीवास्तव, इजहारुल खान, जे0पी0 पाण्डेय, पंकज श्रीवास्तव एकाउण्ट काउन्सलर, समस्त थानों से आये महिला आरक्षी/उ0नि0गण व अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…