News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अवैध खनन के साथ अवैध शराब की बिक्री पर हर कीमत पर लगाए प्रतिबंध- एडीजी,गोरखपुर जोन….अपराध की समीक्षा और कानून व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी ,मिले निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 6, 2024  |  9:32 PM

168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अवैध खनन के साथ अवैध शराब की बिक्री पर हर कीमत पर लगाए प्रतिबंध- एडीजी,गोरखपुर जोन….अपराध की समीक्षा और कानून व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी ,मिले निर्देश

कुशीनगर । मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर डॉ0 के0 एस0 प्रताप कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल की उपस्थिति में पुलिस लाइन्स सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था एवं अपराध की समीक्षा गोष्ठी की गई ।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

गोष्ठी में समस्त क्षेत्राधिकारियों,थाना प्रभारियों से उनके थाना क्षेत्र की स्थिति, अपराध की प्रवृत्ति, क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जनपद की सीमा बिहार बॉर्डर से सटे होने के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी आदि की रोकथाम हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशों की क्रम समस्त थाना प्रभारियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु एवं पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति अच्छा रखने के निर्देश दिए । अवैध खनन और अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के साथ ही जुआ, मिलावटी शराब और अन्य विषयों पर सख्त कार्यवाही करने के साथ ही पेंडिंग पड़े कार्यों,विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।

एडीजी ने कहा कि कार्यवाही सभी पर की जाए गुंडों को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाए, क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाए जो माननीय मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश आए हैं उनका पूरी तरह से पालन किया जाए। साथ ही शाम को पुलिस बल द्वारा स्थान बदल-बदल कर फुट पेट्रोलिंग करने तथा वाहनों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक,प्रतिसार निरीक्षक,समस्त शाखा प्रभारी, पी0आर0ओ एवं अन्य अधिकारी,कर्मचारी गण मौजूद रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking