News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बैंक ऑफ बड़ौदा ने विशाल किसान मेला में किया 15 करोड़ रुपये का कृषि ऋण वितरित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 24, 2023  |  6:18 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बैंक ऑफ बड़ौदा ने विशाल किसान मेला में किया 15 करोड़ रुपये का कृषि ऋण वितरित
  • वार्षिक संपर्क कार्यक्रम ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के छठे संस्करण का आयोजन

कसया/कुशीनगर । भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था पर केंद्रित, बैंक के वार्षिक संपर्क कार्यक्रम के तहत 16 नवंबर, 2023 से 30 नवंबर, 2023 तक मनाये जा रहे ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के छठे संस्करण के तहत आयोजित किसान मेले में 15 करोड़ रुपये का कृषि ऋण का वितरण किया गया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ़ बड़ौदा गोरखपुर क्षेत्र जगज्जीबन महापात्र ने कहा बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास कृषक ग्राहकों का एक मजबूत आधार है और हम कृषि क्षेत्र को सेवा प्रदान करने वाले अग्रणी बैंकों में से एक है। इस वर्ष बड़ौदा किसान पखवाड़े में गोरखपुर क्षेत्र की समस्त 41 से शाखाएं भाग लें रही है। हम किसान बैठकें, चौपाल और किसान मेले जैसे कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं जो हमें कृषक समुदाय के साथ संपर्क को बढ़ाने और हमारे सम्मानित कृषक ग्राहकों की बैंकिंग और वित्तपोषण आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेंगे। इन कार्यक्रमों में वरिष्ठ/ उन्नत कृषको को सम्मानित भी किया जा रहा है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा में कृषक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करने की एक समृद्ध परंपरा रही है और बड़ौदा किसान पखवाड़ा इस जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई ऐसी ही एक पहल है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा में कृषक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करने की एक समृद्ध परंपरा रही है और बड़ौदा किसान पखवाड़ा इस जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई ऐसी ही एक पहल है। बड़ौदा किसान पखवाड़ा किसान भाईयों से संपर्क स्थापित करने की दिशा में एक अनूठा संपर्क कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, हमारा उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र के योगदान की भूमिका को रेखांकित करना है और उन्हें विशिष्ट कृषि ऋण उत्पादों के साथ-साथ अन्य बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करके आगे बढ़ने में मदद करना है। इन दो सप्ताहों के दौरान, बैंक किसानों तक पहुँचकर “घर-घर केसीसी अभियान” के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड जैसी विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा और साथ ही कृषक समुदाय के लाभ के लिए बैंक द्वारा प्रस्तावित कृषि उत्पादों, योजनाओं/ऑफर और डिलीवरी चैनलों के बारे में भी जागरूक करेगा। यह आयोजन भारत सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न आत्मनिर्भर भारत योजनाओं जैसे कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ), पशुपालन अवसंरचना विकास निधि (एएचआईडीएफ), प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई), पीएम सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (पीएम- एफएमई) आदि को बढ़ावा देने में भी मदद कर रहा है। पखवाड़े के दौरान बैंक द्वारा किसान बैठकों, चौपालों, किसान मेलों, मिट्टी परीक्षण एवं मवेशियों और किसानों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है और इस अवसर का उपयोग प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता और साइबर धोखाधड़ी पर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भी किया जा रहा है। कृषि उत्सव गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत कुल 7 जनपद के सभी 41 शाखाएं सक्रिय रूप से भाग लें रही है। बड़ौदा किसान पखवाड़े के दौरान बैंक का विभिन्न संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से 1 लाख से अधिक किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य है। इसी क्रम में उप क्षेत्रीय प्रमुख गोरखपुर आशीष सिंह, अग्रणी जिला प्रबन्धक कुशीनगर सुनील त्यागी, अवकाश प्राप्त पशु चिकित्साधिकारी संतोष शुक्ला ने अपने विचार रखे।

मैनेजर कसया बैंक ऑफ बड़ौदा रूपेश रंजन प्रसाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश पाण्डेय गोरखपुर, रविन्द्र, शिव, पीयूष, अनन्त सूर्या सहित जनपद के बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक व 350 की संख्या में किसान मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking