News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नागरिकों को उपलब्ध होंगी बुनियादी सुविधाएं- राकेश जायसवाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 23, 2023  |  8:04 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नागरिकों को उपलब्ध होंगी बुनियादी सुविधाएं- राकेश जायसवाल

कसया/ कुशीनगर।नगरपालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि व समाजसेवी राकेश कुमार जायसवाल ने वार्ड संख्या 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर (सिसवा कुटी) चौराहे पर लोगों से मुलाकात कर सबका कुशल क्षेम पूछा और निकाय चुनाव में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने कहा कि आम जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का मेरा प्रयास होगा। नगर सहित नगरपालिका में शामिल गांवों के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना मेरी प्राथमिकता में है। वार्डों में जलनिकासी, प्रकाश, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुबिधाओं का बिस्तार किया जाएगा। प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी जन उपयोगी बनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बुद्ध स्थली और कसया नगर को नीट, क्लीन व ग्रीन सिटी बनाने की योजनाओं को गति दी जाएगी। आप सभी नगरवासियों का कुशीनगर के विकास में संकल्प, सहयोग, मार्गर्दशन आवश्यक है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

इस दौरान कन्हैया जायसवाल, कपिलदेव प्रसाद, संजय सिंह, गोपालजी राय, नर्वदेश्वर राय, राजेन्द्र यादव, रामजी सिंह, सर्वेंद्र, दीपक, बाबूलाल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking