News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बीईओ ने छात्रों को वितरित किया नि:शुल्क चश्मा

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 20, 2023  |  5:51 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बीईओ ने छात्रों को वितरित किया नि:शुल्क चश्मा

कुशीनगर । पडरौना विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगल जगदीशपुर में खंड शिक्षा अधिकारी छात्रों व रसोइयों को चश्मा वितरित किया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

उक्त विद्यालय में प्रधानाध्यापक तारकेश्वर शुक्ल के अनुरोध पर नेत्र चिकित्सकों की टीम ने छात्रों व रसोईयों का नेत्र परीक्षण किया था। जिसमें 14 छात्रों व 2 रसोईयों को चश्मा की आवश्यकता बताई गई। नेत्र चिकित्सालय द्वारा नि:शुल्क प्राप्त चश्मा बुधवार को बीईओ सुरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा वितरित किया गया। बीईओ ने पुस्तक पढ़वाकर गुणवत्ता जांच की, और बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने हेतु प्रेरित किया। उन्होने इन्स्पायर एवार्ड आधार कार्ड हेतु भी आवश्यक निर्देश दिया। शिक्षकों के प्रयास व कक्षा-कक्ष को देख प्रशंसा की। एआरपी दुर्गेश त्रिपाठी निकट दृष्टि दोष,दूर दृष्टि दोष,उत्तल व अवतल लेंस के बारे में बच्चों को बताया।

राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डा. सुधीर कुमार श्रीवास्तव व बीईओ का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र व बुके से सम्मानित किया गया। डा. श्रीवास्तव ने बच्चों को मन से पढ़ने, वैज्ञानिक सोच हेतु का जागरूक किया। इस दौरान निकहत गजाला, ताहिरा बानों, डाक्टर सूर्या सिंह, रसोइया गण, ग्रामवासी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking