News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बीईओ के निरीक्षण में छात्रों की उपस्थिति मिली कम, दिया चेतवानी

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 20, 2023  |  5:53 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बीईओ के निरीक्षण में छात्रों की उपस्थिति मिली कम, दिया चेतवानी

कुशीनगर। पडरौना के बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को चार परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर अध्यापक उपस्थिति, छात्र उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था व छात्रों के अधिगम स्तर की जांच की। अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के प्रति उदासीन अभिभावकों से संपर्क कर उन्हे जागरुक किया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

बीईओ सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगल जगदीशपुर पहुंचे। यहां कुल 110 छात्रों का नामांकन है जिसमे 65 छात्र उपस्थित मिले। इसके पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय मदरहवा के निरीक्षण के दौरान शिक्षक उपस्थित मिले। 100 छात्रों मे से 68 छात्र उपस्थित पाए गए। शिक्षकों को नियमित कक्षा कार्य व गृह कार्य देने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय मदरहवा के निरीक्षण के दौरान 85 छात्रों मे 45 छात्र उपस्थित मिले। उसके बाद बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय भरपटिया का निरीक्षण किया । जहां 102 छात्रों में 60 छात्र उपस्थित मिले। उसके बाद बीईओ ने सहायक अध्यापिका शैल सिंह के साथ मिलकर गांव का भ्रमण कर अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के प्रति उदासीन अभिभावकों से संपर्क कर उन्हे जागरुक किया।

भ्रमण के दौरान अभिभावकों ने बीईओ से सहायक अध्यापिका की तारीफ की। बीईओ ने कहा कि शासन के निर्देश पर सतत अनुश्रवण चलता रहेगा। लापरवाह शिक्षक बक्शे नही जाएंगे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking