कुशीनगर । बीते चौबीस घंटे में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार में मिश्र ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक दीवान को जहा निलंबित किया है,वही देर रात एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
जिले के तमकुहीराज थाना पर तैनात हेड कांस्टेबल उमेश यादव को पैसे की लेन देन का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का संज्ञान लेते हुए जहा निलंबित किया है ,वही थाना विशुनपुरा क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति के शौच के दौरान पैर फिसलने से पानी में डूबकर मृत्यु होने पर परिजनों द्वारा एक पुलिसकर्मी पर प्रताड़ित करने के लगाये गये आरोप पर उक्त पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
जानकारी रहे की पुलिस अधीक्षक के इस एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और भूमि…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…