खड्डा, कुशीनगर। निकाय चुनाव में धड़ल्ले से दल-बदल हो रहा है। खड्डा विधानसभा के दो दिग्गज समाजवादी पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि खड्डा नगर पंचायत के चुनाव में धीरज सिंह के भाजपा में आ जाने से सपा को भारी नुकसान माना जा रहा है।
खड्डा नगर पंचायत के सिविल लाइन मुहल्ला निवासी धीरज सिंह पटेल समाजवादी पार्टी में जिला उपाध्यक्ष रहे। समाजवादी पार्टी से वर्ष 2007 में नगर पंचायत खड्डा में सभासद निर्वाचित हुए और वर्ष 2012 में नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं। टिकट बंटवारे में इस बार सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया जिससे उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को कसया में एक चुनावी जनसभा में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया। वहीं सपा के कद्दावर ब्राह्मण नेता व समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष पद पर रहे विजय पाण्डेय भी भाजपा में शामिल हो गए।
इन दोनों नेताओं को भाजपा में आ जाने से समाजवादी पार्टी को निकाय चुनाव में भारी नुकसान होने की चर्चा की जा रही है। इस अवसर पर मंच पर सांसद विजय कुमार दूबे, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, विधायक पीएन पाठक, सुरेन्द्र कुशवाहा आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…