News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: खड़ी ट्रक से टकराई बाइक एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Apr 10, 2022  |  8:09 PM

1,376 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: खड़ी ट्रक से टकराई बाइक एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक

सुकरौली/कुशीनगर । जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबुधिया खुर्द निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर गिट्टी लदी खड़ी ट्रक में बाइक सवार अचानक टकरा गए। खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

ज्ञात हो कि संजय गुप्ता पुत्र द्वारिका गुप्ता तथा व्यास मुनि पासवान पुत्र रामकिशन पासवान कसया थाना अंतर्गत अहिरौली रजा के रहने वाले थे जो तरकुलहा देवी पूजा करने गए थे। घर वापसी के दौरान अहिरौली बाजार थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 निकट सुबुधियां खुर्द के पास गिट्टी लदी खड़ी ट्रक में जा टकराए जिससे संजय गुप्ता पुत्र द्वारिका गुप्ता उम्र 22 वर्ष की तत्काल घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि व्यास मुनि पासवान पुत्र रामकिशन पासवान उम्र 23 वर्ष की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल प्लैटिना यूपी 57 AV 9076 से अपने घर जा रहे थे कि सड़क पर खड़ी ट्रक यूपी 53 F T 7564 से टकराने से दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एनएचआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली भिजवाया वहां के डॉक्टरों ने संजय गुप्ता को मृत्यु घोषित बताया जबकि व्यास मुनि पासवान की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज को रेफर किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking