News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ट्रैक्टर-ट्राली के ठोकर से बाइक सवार की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 28, 2021  |  6:30 PM

836 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ट्रैक्टर-ट्राली के ठोकर से बाइक सवार की मौत

मृत्युन्जय पाण्डेय/न्यूज अड्डा

पडरौना (न्यूज अड्डा)। रामकोला थानाक्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे पटरी पर बने सड़क से सरकारी सस्ते गल्ले का राशन लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र पुरैना घुघली के ग्राम सभा सोफड़ा निवासी वीरु का लड़का 14 वर्षीय गोविंद सिंगहा निवासी अपने नाना राधेश्याम शर्मा के घर आया था। शनिवार को वह कहीं से बाइक पर बैठकर आ रहा था कि सिंगहा गांव के रेगुलेटर के सामने साइड लेने के दौरान घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी रामकोला ले गए जहां से डाक्टरों ने संयुक्त चिकित्सालय पडरौना रेफर कर दिया। संयुक्त चिकित्सालय ले जाने पर डाक्टरों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली को रोके हुए थे। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर व ट्राली थाने लेती गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking