सपहा/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी-कसया मार्ग पर खरदरपुल के समीप मांँ खरदर देवी स्थान गेट के समीप मंगलवार के मध्याह्न मिनी ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई व बाइक पर पीछे बैठी एक लड़की बुरी तरह घायल हो गई,सूचना पर पहुंची पुलिस मिनी ट्रक को व लाश को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी है।चालक मौके का फायदा उठा कर ट्रक को सपहां चौराहे पर छोड़ कर फरार हो गया ।कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के अमवां बुजुर्ग (मठिया टोला) गांव निवासी रामानंद प्रजापति पुत्र स्वर्गीय घरभरन प्रजापति(50) अपनी बेटी अंजना(17) के साथ एक शादी समारोह में तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर पटवां से अपने घर कसया की तरफ से वापस जा रहे थे कि तुर्कपट्टी की तरफ से आरहा एक मिनी ट्रक ने ठोकर मार दिया जिसमें रामानंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनकी बेटी अंजना गंभीर रूप से घायल हो गई परिजन अंजना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…