News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मंडल कार्यसमिति के बैठक कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी भाजपा

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 1, 2021  |  5:40 PM

649 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मंडल कार्यसमिति के बैठक कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी भाजपा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर(न्यूज़ अड्डा)।विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और जिला कार्यसमिति बैठक के बाद अब मण्डल कार्यसमिति की बैठक कर कार्यकर्ताओं को सहेजने और सक्रिय कर संगठन को मजबूती देने में लग गयी है।

आपके लिए और..- स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि रविवार को टेकुआटार, पडरौना नगर और विशुनपुरा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें क्रमशः दीपलाल भारती, जगदम्बा सिंह और एम पी कन्नौजिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में विशुनपुरा मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को विशुनपुरा ब्लाक सभागार में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने किया।
बैठक के दौरान बूथ मैनेजमेंट के विस्तार पर विशेष बल देते हुए मुख्य अतिथि एम पी कन्नौजिया ने संगठन का विस्तार करते हुए हर वर्ग समेत समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया । बैठक में उपस्थित मण्डल प्रभारी राधेश्याम दीक्षित ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
संचालन जवाहर पाल ने किया ।इस दौरान जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, धनन्जय तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता और कपिलदेव लाल श्रीवास्तव, प्रमोद रौनियार , शिव कुमार मद्धेशिया, चिरंजीवी गोंड,संजय राय,बबलू कुशवाहा, मुरारी पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

चतुरछपरा नहर पुल के समीप सोमवार की सायं भीषण सड़क हादसा बाइक सवार एक…

पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए
पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए

प्रधान प्रतिनिधि को मार पीट के साथ जान माल की धमकी हाटा, कुशीनगर। पैकोली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking