साखोपार/कुशीनगर। भाजपा नेता राजेश तिवारी का भांजा व इनकम टैक्स इंस्पेक्टर अशोक उपाध्याय का बेटा विशाल कुमार उपाध्याय ने लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है।उसके चयन पर परिवार के साथ ननिहाल में जश्न का माहौल है।
विशुनपुरा ब्लॉक के दांदोपुर निवासी अशोक कुमार उपाध्याय पहले एयरफोर्स में तैनात थे। रिटायर होने पर चेन्नई में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद तैनात है। उनका बेटा विशाल कुमार उपाध्याय शुरू से पढाई में होनहार रहा है।हाईस्कूल उसने 10 सीजीपीए तथा इंटर 96.2 प्रतिशत अंक पास हुआ। एनआईटी से बीटेक किया तथा एसएसबी इंटरव्यू 2021 के साथ आईएमए देहरादून को पास कर लेफ्टिनेंट के पद चयनित होकर आर्मी में आर्टिलरी डिवीजन में तैनात हुआ है।
उसके चयन पर मां मीरा,बाबा रवींद्र उपाध्याय, सांसद विजय कुमार दुबे, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल,मामा व दमवतिया के पूर्व प्रधान,भाजपा के जिला संयोजक कार्यालय निर्माण व पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, नाना सत्येंद्र नाथ तिवारी,धनंजय तिवारी प्रबंधक,रामसूरत सिंह, अवधेश प्रताप सिंह,दयाशंकर सिंह,रवीश तिवारी,जयप्रकाश सिंह,बड़ा भाई गौरव तिवारी सॉफ्टवेयर इंजीनियर,बहन दीक्षा उपाध्याय सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदि बधाई दी है।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…