News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बुद्ध इण्टर मीडिएट कालेज में आयोजित हुआ भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 3, 2024  |  6:27 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बुद्ध इण्टर मीडिएट कालेज में आयोजित हुआ भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन

कसया। भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर लोकसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन शुक्रवार को बुद्ध इण्टर मीडिएट कालेज कुशीनगर में आयोजित हुआ। इसमें लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्षा और राज्य सभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि आपका एक वोट विकसित भारत, विकसित बंगाल के सपने को पूरा करेगा ।सामाजिक सरोकार की दृष्टिगत रखते हुए भाजपा नेतृत्व ने हमेशा महिलाओं के बारे में चिंतन किया है।महिलाओं के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने बहुत काम किया है, जिससे बहनों का सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व अब अगले 5 वर्षों में आने वाले 5 साल देश की नारीशक्ति का जीवन और अधिक शक्तिशाली बनाने वाला होगा। हम खेत में ड्रोन से लेकर इसरो में, जहां से चंद्रयान चलते हैं, नारीशक्ति का विस्तार देखेंगे। आने वाले समय में 3 करोड़ ग्रामीण बहनों को हम लखपति दीदी बनते देखेंगे और ये मोदी की गारंटी है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि 2024 का चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। ये चुनाव कौन एमपी बने, कौन एमपी न बने, किसकी सरकार बने, किसकी सरकार न बने, कौन जीते कौन हारे, इतने मात्र के लिए ये चुनाव नहीं है। ये चुनाव आपका एक-एक वोट सशक्त भारत के संकल्प को मजबूती देने की गारंटी है। और ये मोदी की गारंटी से भी ज्यादा आपके वोट की गारंटी है। साथियों, इस बार आपको अपने वोट से देश-विरोधी मानसिकता वाले लोगों को कड़ा संदेश देना है।

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार 2019 से ज्यादा सीटें जीतने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने 400 का जो लक्ष्य रखा है वह इस बार पूरा होगा।जनता का पूर्ण समर्थन प्रधानमंत्री के साथ है और यह पूरे देश में और यहां महिला मोर्चा के सम्मेलन में उपस्थित बहनों में भी नजर आ रहा है ।
सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान, अर्चना प्रदीप सिंह ने भी सम्बोधित किया और भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का अपील किया।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय ने अध्यक्षता और आभार प्रकट किया तथा संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री रुपम सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल,राणा प्रताप राव, कुशीनगर विधानसभा संयोजक डॉ छेदी शर्मा, विन्ध्वासिनी मिश्र, सरिता मिश्र,सुगंधा सिंह,किरन पाण्डेय,वर्षा तिवारी, रंजीता सिंह, सुमन कुशवाहा सहित सैंकड़ों महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking