कप्तानगंज/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है जिसके लिए प्रदेश के कार्यकर्ता लग गए हैं ऐतिहासिक जीत हर नगर पंचायत व नगर पालिका में होगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख जय प्रकाश उपाध्याय ने कप्तानगंज लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में जनता ने उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत कराई थी अब नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है इस चुनाव में भी जनता ने हर नगर पालिका और नगर पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने का मन बना लिया है हर निकायों में ऐतिहासिक विकास हो रहे हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के लिए विशेष योजनाओं को चलाकर उनको लाभान्वित कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने जो ऐतिहासिक विकास किए हैं वह आजादी के बाद किसी सरकार ने नहीं किए किसान मजदूर नौजवान गरीब हर तबका खुशहाल है। रोजगार के लिए प्रदेश सरकार प्रतिदिन नए-नए योजनाओं को चला रही है बेरोजगारी का ग्राफ उत्तर प्रदेश मे नाममात्र हो गया है।
गोरखपुर मंडल के सात जनपदों में मेडिकल कॉलेज चीनी मिल सड़क बिजली पानी का काम युद्ध स्तर पर हो रहा है जनता में चारों तरफ खुशी की लहर है आने वाले नगर निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से लग जाएं और प्रदेश के हर निकायों में शत प्रतिशत जीत दिलानी है।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, कुशीनगर द्वारा माह…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…